बिहार

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मधुबनी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मधुबनी-05 अगस्त। कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में मोदी सरकार के गलत नीतियों एवं देश में बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ जिला समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि आज मोदी सरकार अहंकार एवं तानाशाही के कारण देश मे चोतरफा आसमान छूती महंगाई से आमजनों को जीना दूभर कर दिया है। गरीब,मजदूर,किसान छात्र,नौजवान,खासकर महिलाएं त्राहि त्राहि कर रही है डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस सिलेंडर में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से लोगों का जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। जबकि जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से कमरतोड़ महंगाई है। आज सभी तबके के लोग चिंतित हैं कि देश में बढ़ती बेरोजगारी दर 45 वर्षों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। केंद्र एवं राज्य सरकार के अधीन करोड़ों पद रिक्त रहते हुए शिक्षित युवक एवं युवतियों को नौकरी नही दी जा रही है। मोदी सरकार ने देश के सैकड़ों सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों बेच दिया है। गरीबों,किसानों मजदूरों का ऋण माँफी नही की जा रही है। परंतू और अपने मित्रों का ऋण हजारों करोड़ मांफ कर दिया है। मोदी सरकार सेना को कमजोर करते हुए सेना के खाली पदों पर स्थायी बहाली नही कर रही है, बल्कि ठेका पर सिर्फ चार साल के लिए बहाली कर नौजावनों के भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही है। मौके पर मो. अमानुल्लाह खान,मनोज मिश्रा,रामसुंदर तरेत,अशोक कुमार चोधरी,मो.शब्बीर अहमद,राम इकबाल पासवान,जयोति झा,पवन यादव,प्रो. कृष्ण कुमार झा,नबल किशोर झा,रामप्रसाद यादव,कृष्ण कांत झा गुड्डू,शिवचन्द्र झा,अब्दुल दयाम हासिम,रघुनाथ झा राजा,कौशल किशोर चैधरी,रणधीर सेन,शुभंकर झा,शकील अख्तर,सुनील कुमार झा,मीनू पाठक, लालू यादव,बिजय सिंह,बबिता चोरसिया,आनंद कुमार झा,अविनाश झा,मो शकील,अजय कुमार राय,गंगाधर पासवान,बालेश्वर पासवान,मो. तारिक, मो इंतजार,सुरेश चंद्र झा,कलिशचंद्र झा,सुरेन्द्र महतो,नित्यानंद झा,चन्दर साह, अनुरंजन सिंह,सुनील पासवान,मो.ग्यासउद्दीन,आलोक कुमार झा,सीतेश पासवान,मो सबीर, बिनय झा ,मुकेश कुमार झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मोजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button