ताज़ा ख़बरें

मप्रः मुख्यमंत्री के आदेश पर 24 घंटे में नगर निगम ने रेल्वे स्टेशन पर बनाया रैन बसेरा

भोपाल- 18 जनवरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की रात्रि निरीक्षण के दौरान भोपाल रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 06 के बाहर रात्रि विश्राम करने वाले नागरिकों को रैन बसेरा में रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने आदेश के 24 घंटे के भीतर ही नगर निगम ने रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 06 पर 50 पलंग, बिस्तरों सहित रैन बसेरा बनाकर प्रारंभ कर दिया है।

रैन बसेरा में रात्रि विश्राम करने वाले नागरिकों को पलंग, गद्दे, तकिया, कम्बल,प्रकाश व्यवस्था, पानी तथा दीनदयाल रसोई से भोजन की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं, चलित शौचालय की व्यवस्था, डस्टबिन, अलाव, गमले, सैनेटाइजर, मास्क उपलब्ध कराए गए हैं, साथ ही 07 कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी भी लगाई है। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने मंगलवार देर शाम इस नये बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,यह सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त एमपी सिंह भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button