
मध्यप्रदेश:- 13 IPS अधिकारियों के तबादले
भोपाल- 01 दिसंबर। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के 13 अधिकारियों का स्थानान्तरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश बुधवार को जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा बुधवार को देर रात तबादला सूची जारी कर इस बारे में बताया गया है।
प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आईपीएस कैलाश मकवाना को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में विशेष पुलिस महानिदेशक (अअवि) थे। पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अरुणा मोहन राव को विशेष पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन सेवायें,पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

नए आदेश में अधिकारी मनोज कुमार सिंह के स्थान पर शैलेंद्र सिंह चौहान को भिंड की कमान सौंपी गई है। वहीं, सागर एसपी अतुल सिंह का स्थान अब तरुण नायक ले चुके हैं। एडीजी विजिलेंस सुषमा सिंह को बनाया गया है। इसी तरह बीबी शर्मा को एडीजी मानव अधिकार आयोग बनाया गया, डीआईजी रीवा अनिल सिंह कुशवाहा को डीआईजी उज्जैन, डीआईजी पुलिस मुख्यालय आरएसएस परिहार को डीआईजी जबलपुर रेंज बनाया गया है। इसके अलावा स्थानान्तरण सूची में कुछ नाम दिए गए हैं।



