ताज़ा ख़बरें

मध्यप्रदेश में 5G का शुभारंभ, CM शिवराज ने कहा- गुड गवर्नेंस के लिए होगा 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग

भोपाल- 14 दिसंबर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भगवान महाकालेश्वर की नगरी और हाल ही में उद्घाटित महाकाल महालोक से 5जी टेक्नालॉजी का शुभारंभ करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है। इस टेक्नालॉजी का उपयोग प्रदेश में गुड गवर्नेंस,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं उद्योगों के विकास के लिये किया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार शाम को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल महालोक से रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं का रिमोट का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिये ऐतिहासिक दिन है। 5जी केवल मोबाइल सेवा नहीं, बल्कि नई क्रान्ति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का नारा दिया है। हम इसे आगे ले जाकर गौरवशाली और वैभवशाली प्रदेश का निर्माण करेंगे। यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के इन्दौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट एवं जी-20 देशों की समिट होने जा रही है। यह सभी आयोजन प्रदेश की प्रगति को और आगे ले जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की विकास दर 19.76 है। प्रदेश का देश की जीडीपी में योगदान पहले 3.2 था, जो अब 4.6 प्रतिशत हो गया है। यही नहीं जहाँ वर्ष 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार थी, वह बढ़कर एक लाख 37 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि महाकाल महाराज से यही प्रार्थना है कि मध्य प्रदेश न केवल देश का बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे प्रदेश में से एक हो।

चौहान ने कहा कि 5जी सेवा शुरू होने से इंटरनेट की स्पीड 100 एमबीपीएस से बढ़ कर 1500 एमबीपीएस हो जायेगी। अब हमारे किसान ड्रोन से यूरिया एवं दवाओं का छिड़काव करेंगे, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में क्रान्ति आ जायेगी। बेहतर इलाज के लिये दिल्ली-मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा। स्मार्ट क्लासों के जरिये अब सुदूर बैठ कर भी बच्चों को अच्छे शिक्षकों की ऑनलाइन क्लास उपलब्ध होगी। आईटी सेक्टर में क्रान्ति का सूत्रपात होगा।

उन्होंने कहा कि अभी हम डीबीटी के जरिये हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि भेज रहे हैं, अब एक कदम आगे जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को सायकल के लिये ई-वाउचर उपलब्ध कराने जा रहे हैं। हमारी सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम में भी 5जी टेक्नालॉजी आने से मदद मिलेगी। यही नहीं खनिज सम्पदा की खोज और लॉजिस्टिक क्षेत्र में भी नई क्रान्ति होगी।

रिलायंस ग्लास का लाईव डेमो किया—

रिलायंस के सीईओ अमिताभ भाटिया एवं अन्य द्वारा मुख्यमंत्री को रिलायंस ग्लास का लाईव डेमो किया गया। इसके द्वारा मनुष्य के हृदय की कार्य-प्रणाली को लाईव देखा जा सकता है। लाईव डेमो के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टेक्नालॉजी डॉक्टर्स के लिये बहुत उपयोगी होगी। हार्ट ब्लॉकेज आदि की पहचान तुरन्त की जा सकेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button