
बिहार
मधुबनी से भाजपा के अशोक यादव सहित आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
मधुबनी- 02 मई। मधुबनी संसदीय क्षेत्र के लिए गुरूवार को कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिस में भाजपा से निर्वतमान सांसद अशोक कुमार यादव,निर्दलीय से अबुबकर रहमनी,अरविंद कुमार मिश्रा,आफताब आलम,कंट्री सिटीजन पार्टी से अबुबकर रहमानी,लोकतांत्रि लोक राज्यम पार्टी से कुल भूषण प्रसाद,आर्दष मिथिला पार्टी से रत्नेष्वर झा,अखिल भारतीय मिथिला पार्टी से आनन्द कुमार झा ने नामांकन किया।



