
मधुबनी से बड़ी खबर:- सड़क दुर्घटना में तीन नाबालिग की दर्दनाक मौत
मधुबनी- 03 मई। लौकहा थाना क्षेत्र के 16 आरडी के निकट मंगलवार को ईद के दिन सड़क दुर्घटना में तीन नाबालिग बच्चों की मौत मौके पर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक लौकही प्रखंड के अमरपुरा गांव निवासी मो० हारुन के पुत्र 17 वर्षीय मो० अंजार,मो० अकबर के पुत्र 14 वर्षीय मो० गुड्डू एवं मो० फारुक के पुत्र 14 वर्षीय मो० सलमान शामिल है। बताया जाता है कि तीनों नाबालिग 16 आरडी के निकट पूल से टकरा गए। इसी क्रम में दो की मौत मौके पर ही हो गई। तथा एक की मौत कुछ देर बाद उसी जगह पर हो गई।

सड़क दुर्घटना की सुचना मिलते ही लौकही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। परंतु तीनों नाबालिग की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुल के समीप बाईक अन्यंत्रित होने के कारण पुल से जा टकरा गई। लौकही थाना पुलिस ने तीनों नाबालिग का शव कब्जे में लेकर लौकहा थानाध्यक्ष संतोष मंडल को सुपूर्द कर दिया। लौकहा थाना पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। लौकहा थानाध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया तीनों बाईक सवार लौकही प्रखंड क्षेत्र के अमरपुरा पंचायत से अपने ननीहाल लौकहा की ओर से आ रहे था। इसी दौरान बाईक अन्यंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। ईधर मृतको के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। मृतको के गांव एवं ननीहाल में मातम पसडा़ हुआ है।



