
मधुबनी शहर वासियों के लिए अच्छी खबर-भवन निर्माण के लिए नक्सा पास कराना हुआ आसान
मधुबनी-02 दिसंबर। नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से ठप पड़े नगर क्षेत्र में भवन नक्शा पास कराना अब आसान हो गया है। बंद पड़ी प्रक्रियाएं अब शुरू हो जायेंगी। गुरुवार को इसके लिए विधिवत वास्तुविद व अभियंता को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। वहीं विशेष तौर पर एक नगर निवेशक को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। इन सभी को निकाले गये विज्ञापन में दिये गये आवेदन की स्क्रूटनी के बाद चयन किया गया है। इन सभी की काउंसिलिंग करायी गयी। इसके बाद डीएम सह प्रशासक अमित कुमार की सहमति के बाद प्रतिनियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी। तथा कहा कि व्यापक जनहित के लिए कार्य करना है। तथा शहर में निगम की आमदनी में इससे इजाफा होगा। उन्होंने कहा ब्लिडिंग बॉयलॉज का अनुपालन हर हाल में कराया जाना है। प्रावधान के तहत अभियंता को नियम पालन होने का शपथ पत्र देना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसदौरान उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बॉयलॉज के विभिन्न विशेषताओं और प्रावधानों की जानकारी दी। संभाग प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा व अन्य थे।

प्रतिनियुक्त हुए तीन वास्तुविद व तीन अभियंता—
प्रशासक इसके तहत वास्तुविद के रुप में कुमार अमल वत्स, फजल इमाम 7007948241, महेश कुमार चौधरी 8587095925 को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं वास्तुविद कुमार अमल वत्स 9470670606 को नगर निवेशक की भी जिम्मेवारी दी गयी है। अभियंता के रुप में विनोद कुमार 9431080711, सागर कुमार 8287859090 और अभिनव कुमार 7053635099 को प्रतिनियुक्त किया गया है। मालूम हो कि लगभग सात माह से नगर निगम में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास का काम ठप था। इसकारण कई भवनों का निर्माण बिना नक्शा का हो रहा था। जिससे नगर निगम को भारी आर्थिक क्षति हो रही थी। इतना ही नहीं पहले के तीस वार्ड व लगभग 75 हजार की आबादी अब लगभग 50 वार्ड और ढाई लाख की आबादी में यह एरिया उत्क्रमित हो चुका है।
बैक डोर से नक्शा पास लगेगी रोक—
वर्त्तमान में नक्शा के कार्य बंद होने के कारण शहर के कई लोगों का नक्शा बैक डोर से बनाने का खेल हो रहा है। विभिन्न एजेंट के माध्यम से पूर्व में पास नक्शा को लाया जा रहा है। लेकिन किसी भी इन नक्शा पर कार्यालय कर्मी का हस्ताक्षर नहीं हो रहा है। पूर्व में जारी नक्शा को बैक डोर से लाया जा रहा था। क्योंकि कार्यालय में पूर्व में भवन नक्शा की पंजी गायब कर दिया गया है। इन वास्तुविदों और अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति के बाद कार्यालय से नक्शा पास कराने का काम शुरू हो जायेगा।
क्या कहते हैं नगर उपायुक्त —
नगर उपायुक्त अरुण कुमार ने बताया कि नक्शा पास करने के लिए प्रावधान के अनुपालन कराये जाने का आदेश दिया गया है। अब शहर के नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी।



