बिहार

मधुबनी शहर में 38 पुलिया का होगा जीर्णोद्धार, खर्च होंगे सवा करोड़

मधुबनी-29 जुलाई। मधुबनी शहर में 38 पुलिया का निर्माण होगा। यह सभी पुलिया जर्जर स्थिति में है। इसकारण इधर से अवागमन हर दिन प्रभावित हो रहा है। काफी संख्या में वाहन एवं लोग इस पुलिया से गुजरते हुए क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यह दुर्घटना का बड़ा कारण बना हुआ है। अब इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गयी है। नये नगर आयुक्त अनिल चोधरी ने पदस्थापना के साथ ही ऐसे सभी पुलिया को चिन्हित कर उसके मरम्मत एवं नव निर्माण के लिए अभियंता की टीम को लगा दिया। तथा इसका परिणाम यह हुआ है कि इन सभी पुलिया का प्राक्कलन बनाया जा चुका है। तथा इसकी तकनीकी स्वीकृति के लिए बूडको को भेजा गया है। इसकी अनुशंसा नगर निगम की ओर से की जा चुकी है।

प्रति पुलिया औसतन तीन लाख रुपये खर्च होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कनीय अभियंता रवि रंजन ने बताया कि 20 फीट वाले पुलिया के निर्माण पर अनुमानित लागत तीन लाख 25 हजार और 15 फीट वाली पुलिया के निर्माण पर अनुमानित लागत तीन लाख रुपये हैं। इसतरह लगभग सवा करोड़ की योजना से इन पुलियों का निर्माण कार्य पूरा होगा। जबकि बनाये जाने वाले पुलियों में सबसे अधिक संख्या वार्ड संख-09 की है। वार्ड वार पुलिया को चिन्हित कर उसे सूचीबद्ध किया गया है। इसके अनुसार वार्ड संख्या-20 में हनुमान नगर कॉलनी में अमरनाथ झा के घर के आगे,अमृत झा के घर के बगल में, सुधीर झा के घर के आगे,नोनिया टोल बजरंग बली मंदिर के पास में स्थित पुलिया का निर्माण होगा। वार्ड संख्या-18 में डा. डीएस मिश्रा के घर की गली में स्थित पुलिया का निर्माण होगा। वार्ड संख्या-09 में तिलक चोक के पास,रामचंद्र प्रधान के पास,कुम्हार टोली आदि स्थानों में इसका निर्माण होगा। वार्ड संख्या-11 में भगवती मंदिर के आगे पर पुलिया को बनाया जायेगा। वहीं पुलिया निर्माण के इस निर्णय का शहर में लोगों ने व्यापक स्वागत किया है। गांधी सेना के संरक्षक मो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि शहर में अवागमन व्यव्स्थित करने में पुलिया का ठीक रहना जरूरी है। लंबे अरसे के बाद ठोस और कारगर पहल हुआ है।

क्या कहते हैं नगर आयुक्-
नगर आयुक्त अनिल चोधरी ने बताया कि शहर की समस्याओं को चिन्हित कर क्रमिक रुप से उसके समाधान के लिए पहल की जा रही है। इसक्रम में इन पुलियों का निर्माण किया जायेगा। बताया संसाधन के हिसाब से सुविधा उपलब्धता की दिशा में काम किए जायेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button