
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 52.20 प्रतिशत मतदान, महिलाओं में मतदान के प्रति दिखा उत्साह
मधुबनी- 20 मई। मधुबनी लोक सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में चूनाव संपन्न हो गया। सोमवार को मतदान को लेकर जिला प्रषासन की ओर सूरक्षा व्यवस्था के बीच 52.20 प्रतिषत मतदान हुआ। मधुबनी लोकसभा के 19 लाख 34 हजार 980 मतदाताओं के लिए 1939 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 634 मतदान केन्द्र दरभंगा जिले के केवटी एवं जाले में अवस्थित थे। मतदाताओं ने खुषनूमा माहौल में बारिष के बीच अपने मतों का प्रयोग किया। कुछ जगहों पर ईवीएम मषीनों में खराब होने की षिकायत मिली, जिसे तुरंत बदल दिया गया।

बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के ईजरा मदरसा इस्लामिया के मतदान केन्द्र संख्या-319, 320 एवं 316 पर मतदाताओं की भीड़ दिखने को मिली। वहीं मध्य विधालय औंसी बभनगवां बुथ संख्या- 362 पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। जहां एक यूवती मतदाता हुमेरा नसीम ने बताया कि हम लोग बदलाब के लिए अपना मत दे रहे हैं। इसी तरह ककोरवा मध्यविधालय मतदान केन्द्र संख्या- 149 पर महिला वोटरों की काफी भीड़ दिखने को मिली। इसी तरह परसौनी के प्राथमिक विधालय मतदान केन्द्र सख्या- 70 एवं पर करीब दो बजे दोपहर में 1257 मतदाताओं में से पांच सौ मतदाताओं ने अपने मताधिकारी के प्रयोग कर चुके थे। इसी तरह मदरसा अष्रफुलउलुम परसैनी के बुथ संख्या- 68 पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार थी। दुसरी ओर केवटी विधानसभा क्षेत्र के भेड़ियाही स्थित प्राथमिक स्कुल 175 एवं मदरसा औबेदिया बुथ संख्या-176 पर मतदाताओं की ज्यादा भीड़ नही दिखी गयी। स्थानीय मतदाता मो. जफीर ने बताया कि करीब दो सौ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जिसकी षिकायत दरभंगा जिला प्रषासन के द्वारा जारी दुरभाष पर किया गया तो वहां से सूचना दी गयी कि अब सूधार नही होगा। जिससे मतदान से वंचित मतदाताओं में काफी आक्रोष देखा गया।

इधर मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर पुस्तकालय मतदान केन्द्र संख्या-54 पर मधुबनी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सूषील कुमार के अलावा सदर अुनमंडल पदाधिकारी अष्वनी कुमार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मदरसा इस्लामिया पर मतदान केन्द्र संख्या-59,60 एवं 61 पर मतदाताओं की लंबी कतार थी। इसी मदरसा के मतदान संख्या- 60 पर राज्यसभा सांसद डाॅ. फैयाज अहमद ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मधुबनी के विधायक समीर महासेठ ने शहर स्थित नगर पालिका मध्यविधालय मतदान केन्द्र संख्या-33 पर अपना वोट गिराया। वहीं पुर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. शकील अहमद ने हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के उमगांव स्थित मतदान केन्द्र संख्या-155 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी शहर स्थित महिला कालेज मतदान केंद्र संख्या 44 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने बेनीपट्टी मध्यविधालय मतदान केन्द्र संख्या- 83 पर अपने मताधिकार को इस्तेमाल किया। मधुबनी लोकसभा में कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।



