
मधुबनी-10 नवंबर। रहिका थाना क्षेत्र के रहिका पंचायत के गोयरपोखर में छठ घाट की सफाई करने गए चार बच्चें डुबने लगे। जिसमें से तीन बच्चें किसी तरह गहरे तालाब के पानी में से निकल गए। परंतु एक युवक की डुबने से मौत हो गई। जिसकी पहचान रहिका निवासी कंटीर मिश्र के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार मिश्र के तौर हुई। बच्चों के हंगामा करने पर आसपास के लोग तालाब में बच्चे को बचाने के लिए कुद पड़े। परंतु काफी देर हो चुकी थी। किसी तरह लोगों ने गहरे तालाब के पानी से बाहर निकाला। तथा ईलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी ले गए। परंतु चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पर्व में गांव में मातम सन्नाटा छा गया है।
मालूम हो कि मृतक युवक विशाल कुमार मिश्र जो कि रहिका पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय चुनचुन मिश्र के पोते थे। युवक की मौत से आस्था के पर्व छठ में गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।



