मधुबनी में होंडा एजेंसी कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जूटी पुलिस
30/05/2024Last Updated: 30/05/2024
0 Less than a minute
मधुबनी- 30 मई। नगर थाना क्षेत्र के कंटाही चोक के पास होंडा एजेंसी कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। युवक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सीसवार बाजार निवासी पंडित साह के पुत्र धीरज कुमार शाह के रूप में हुई है। कार्य खत्म होने के बाद शाम के समय एजेंसी से अपने आवास को निकले।
आवास जाने के कर्म में सीढ़ी चढ़ते रहे थे। इसी दौरान पीछे से पीठ पर अपराधी ने गोली मार दिया। गोली लगते ही मौके पर एजेंसी कर्मी ढेर हो गया। गोली लगने की आवाज सुनकर मकान मालिक अविनाश ने बाहर निकले। निकलने के बाद देखा कर्मी खून से लथपथ नीचे परा हुआ था। खून से लथपथ देख मकान मालिक ने आनंद फाइनेंस सदस्य अस्पताल लेकर आए। परंतु चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी,उनके पास दो बच्चे हैं। वहीं गोली बारी की घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।