
मधुबनी में मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई,अगले वर्ष आने का आग्रह

मधुबनी। शारदीय नवरात्र में नौ दिन की पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को दसवें दिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ विसर्जित किया गया। लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। तथा अगले वर्ष फिर आने का आग्रह किया। साथ ही जिला मुख्यालय के गिलेशन वाली मैया,भगवती स्थान दूर्गा मंदिर,सप्ता, कोतवाली चौक सहित अन्य कई स्थानों पर नवरात्रि में पूजा के लिए मां दुर्गे की प्रतिमा को खुशी से नौ दिनों तक गाते बजाते,माता के जयकारे के साथ नौ दिन तक सुबह-शाम पूजा अर्चना व आरती की गई l
माँ के विसर्जन में जिला प्रशासन के द्वारा जगह जगह पर पुलिस बल तैनात की गई थी,ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो l माैके पर सिंदूर खेला की रश्मअदायगी हुई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर खूब ‘सिंदूर खेला’ का खेल खेला। हालांकि यह क्षण थोड़ी देर के लिए बड़ा ही भावुक था। मां दुर्गा की विदाई के समय महिलाओं के आंख नम थी। मां दुर्गा को सिंदूर लगाने का बड़ा महत्व है। कहते हैं कि सिंदूर मां दुर्गा के शादीशुदा होने का प्रतीक माना जाता है, इसलिए दशमी वाले दिन सुहागिन महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनती है। तथा मांग में ढेर सारा सिंदूर भर कर पंडाल जाती है। जहां वे मां दुर्गा को उलूध्वनी निकालकर विदा करती हैं। सभी शादीशुदा महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर लगाती हैं। उसके बाद माँ को पान एवं मिठाई का भोग लगाती है। तथा आखिर में एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। सिन्दूर लगाने की इसी प्रथा को सिन्दूर खेला कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं सिंदूर खेला में शामिल होती हैं, उनके पति की उम्र लम्बी होती है। तथा उनका सुहाग सलामत रहता है। मान्यता है कि मां दुर्गा साल में एक बार 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। कहते हैं कि जिस तरह से एक लड़की जब अपने मायके आती है, तो उसे खूब प्यार मिलता है। उसकी सेवा की जाती है। उसी तरह माँ दुर्गा के लिए भी जगह-जगह पंडाल लगते हैं। तथा उनकी सेवा की जाती है। जब मां दुर्गा मायके से विदा होकर ससुराल जाती हैं, तो उनकी मांघ को सिंदूर से भर कर ही उन्हें विदाई देते हैं।



