बिहार

मधुबनी में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के खिलाफ आप का धरना

मधुबनी-05 मार्च। आम आदमी पार्टी द्वारा समहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना का आयोजन ललित राज यादव के अद्यक्षता में किया गया। जिसमें मधुबनी शहर में आये दिन जो आपराधिक घटनाएं होती रहती है,जिसमें मधुबनी के जनता पूरी तरह से डर के साए में जीने को मजबूर है। खासकर महिलाएं एवं हमारी बच्चीयां जो एक दम डर के माहौल में जी रही है। जिसको अंकुष लगाने में जिला प्रषासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आप के हरलाखी विधानसभा प्रभारी गणपति चोधरी ने कहा कि एक तरफ सरकार ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘‘ की नारा देते है। तथा दूसरी तरफ सरकार बेटी सुरक्षा में पूरी तरह से फेलियोर है। जहाँ हाल की घटना जो 25 फरवरी को रात के बीच में मधुबनी शहर के पुरानी बस स्टैंड में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ जल्लादों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इन सभी जल्लादों को कठोर से कठोर दण्ड के साथ-साथ बच्ची के साथ उचित न्याय हो। आम आदमी पार्टी निरंतर इसके बाद आंदोलन करते रहेगी। वहीं आप नेत्री आशा सिंह ने कहा की बेटियों एवं बहुवों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत बर्दाश्त योग्य नहीं है। अविलंब सब को गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। मौके पर आप के बेनीपट्टी विधानसभा प्रभारी ललित यादव, अनिल झा,बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष आशीष झा,शंकर झा,मनीष झा,रूपेश यादव,रविंद्र चोधरी,रविंद्र यादव,मनोज झा,महिला जिला अध्यक्ष वीनामणी देवी,कमलेश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button