
मधुबनी में बड़ा हादसा, शौचालय टैंक में एक साथ 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
मधुबनी- 15 सितंबर। मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव में एक साथ चार मजदूरों की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। हरलाखी थाना क्षेत्र के हरने गांव के लोगो ने बताया निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टैंक में गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वही घटना के कारण बताया जा रहा है शौचालय की टैंक में घुसे सभी मज़दूरों की बिजली की चपेट में आने के कारण मौत हो गई है।

मृतको की पहचान हरिने गांव का ही राम साह के 25 वर्षीय पुत्र विकास साह,श्याम साह के 35 वर्षीय पुत्र रंजय साह व उसी के 20 वर्षीय पुत्र संतोष साह काशिम साफी के 26 वर्षीय पुत्र कलाम साफी के रूप में बताया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मंचा हुआ है। मृतक के परिजनो को रो रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया हैं।



