
मधुबनी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 03 तक होगा नामांन, 4 को जांच और को 6 चूनाव चिन्ह होगा आवंटन, 20 मई को मतदान
मधुबनी- 26 अप्रैल। 06, मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन के लिए नामांकन 26 अप्रैल से 03 अप्रैल तक चलेगी। तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा 04 अप्रैल को होगी। नामांकन छह अप्रैल तक वापस ले सकते हैं। तथा उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। मतदान 20 मई और मतगणना 04 जुन को होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए नगर निगम आयुक्त अनिल चोधरी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जहां प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मधुबनी ससंदीय निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केन्द्र विधानसभावार 86-केवटी में जिला के संबद्ध मतदान केन्द्र-305, 87-जाले में 329, 31-हरलाखी में 301, 32-बेनीपट्टी में 307,35-बिस्फी में 333 तथा 36-मधुबनी विधानसभा में 364 सभी विधानसभा(मधुबनी संसदीय क्षेत्र) में कुल 1939 मतदान केन्द्र संबद्ध है। 26 अप्रैल के आधार पर अंतिम निर्वाचक की विवरणी कुल पुरूष-1013971, कुल महिला-920173 तथा अन्य 91 है। मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वीटीआर की लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्वीप कोषांग द्वारा बृहत पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मेरा पहला वोट, देश के लिए अंतर्गत युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्वीप आईकॉन श्रीमती पूनम मिश्रा लोक गायिका को चयनित किया गया है एवं पीडब्ल्यूडी आईकॉन मो. शम्स आलम तैराक (पैराएथलीट) पूर्व चयनित है। मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 211 सेक्टर बनाया गया है। जिसमें 26 एसएसटी की टीम तथा 22 एफएसटी की टीमें कार्यरत है। कुल निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 11518 लोगों को नोटिस भेजा गया है। 9931 लोगों से बंधपत्र भराया गया है। सी0सी0ए0 का 181 प्रस्ताव आया है। जिसमें 174 निष्पादित है। सी-विजिल एप्प पर प्राप्त होने वाले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों का ससमय निष्पादन के लिए 24 घंटों सी-विजिल कोषांग कार्यरत है। निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु हेल्पलाईन कोषांग के नंबर 1950 को 24 घंटे कार्यरत है। वहीं संपूर्ण जिला में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन प्रभावी है।



