बिहार

मधुबनी में दुर्गा विसर्जन जूलुस में दिखा गंगा-जमुना तहजीब, विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न

मधुबनी-05 अक्टुबर। सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पुरे उत्साह के साथ दशहरा पर्व मनाया गया। बुधवार को विजया दशमी के दिन जिला में सभी प्रमुख दुर्गा मंदिरों से दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क था। नगर थाना पर सदर एसडीओ अश्विनी कुमार एवं एसडीपीओ सदर राजीव कुमार लगभग चार घंटे तक सारे मूर्ति विसर्जन के जुलूस को विसर्जन के लिए  जाने के दौरान पुलिस एवं दंडाधिकारियों को निर्देश देते रहे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी हुजूम पूजा स्थल से प्रतिमा के साथ चल रहे थे। ढ़ोल ताशा एवं लाउडस्पीकर पर भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय बन गया था। सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों में  दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही सादे लिबास में भी महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया था। गंगा सागर तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षा एवं बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की एसडीआरएफ टीम पूरी तैयारी के साथ मौजूद था। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जिला साइबर सेल एवं सोशल मीडिया टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाई हुए थी।

विसर्जन जुलुस में दिखा गंगा जमुना तहजीब—

दुर्गा मां के विसर्जन जुलुस में गंगा जमुना तहजीब नजर आयी। दुर्गा विसर्जन के दौरान पूरे शहर में विभिन्न जाती एवं धर्म के लोगों द्वारा खीर,लड्डू एवं पानी के बोतल का बंटवारा विसर्जन में सम्मिलित होने वाले लोगों को मुफ्त में वितरण किया गया। बड़ा बाजार में अंजूमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष मो. अमानुल्लाह खान के नेतृत्व में ठंडा पानी का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।

रंगोली से पटा था सड़के—

दुर्गा के विसर्जन के दिन मां दुर्गा के आगमन को लेकर सड़क के सभी मुख्य मार्गो पर भव्य रंगोली को स्थानीय लोगों द्वारा कलाकरों के द्वारा बनवाया गया था। गंगा सागर चोक,आरके कॉलेज रोड,बाबू साहब चोक,बाटा चैक,बड़ी बाजार सहित अन्य सड़कों पर रंगोली की सुंदरता देखते ही बनती थी।

शाम में हुआ रावण दहन—

विजयादशमी की शाम में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूड़ी स्कूल के मैदान में,पंडौल सहित विभिन्न मोहल्लों सहित ग्रामीण क्षेत्रोंके भी रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। रावण दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंहुचे थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button