
पंचायत चुनाव: मधुबनी में जीते प्रत्याशियों को विजयी प्रमाण पत्र लेने में छुट रहे पशीने
मधुबनी। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को विजय प्रमाण पत्र लेने में पशीने छुट रहे हैं। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद ससमय पर प्रतिनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को विजयी प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है। इसी तरह का मामला मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में देखने को मिला। लदनियां प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों के विभिन्न पदों की मतगणना 26 अक्टूबर को ही मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज परिसर में पुरी कर ली गयी। परंतु वार्ड सदस्यों एवं वार्ड पंचों को ससमय विजयी होने का प्रमाण पत्र नही दिया गया। उन प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए लदनियां प्रखंड कार्यालय का दो दिनों तक चक्कर लगाना पड़ा। विजयी प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रत्याशियों के बीच अफरा-तफरी होने लगी। तथा लदनियां प्रखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों की भीड़ को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने 29 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर के बाद विजयी ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्राम कचहरी के पंचों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया।
बताते चलें कि मतगणना प्रक्रिया पुरी होने के घंटों काफी इंतजार करने के बाद विजयी मुखिया प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाता है। दुसरे चरण के तहत रहिका एवं पंडौल प्रखंड के पंचायतों की मतगणना की प्रक्रिया एक अक्टूबर को पुरी कर ली गयी। परंतु एक दिन बाद दो अक्टूबर को जीते मुखियाओं को विजयी प्रमाण पत्र दिया गया। जिससे विजयी प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों ने प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी जताई थी।
जबकि चुनाव आयोग का दिशा-निर्देश है कि मतगणना की प्रक्रिया पुरी होने के बाद घोषणा कर दिया जाए। तथा उसके बाद विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया जाए। परंतु मधुबनी जिले में चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन होते नही देखा जा रहा है।



