
मधुबनी में केन्द्रीय जांच एजेंसी का राजद नेताओं ने किया विरोध, कहा- बदले की भावना से हो रही कार्रवाई
मधुबनी- 24 अगस्त। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद के कई ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई मधुबनी के स्टेडियम के सामने अवस्थित उनके आवास पर जारी है। जानकारी के अनुसार डॉ० फैयाज अहमद के खिलाफ यह मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भी की जा रही है। डॉ० फैयाज अहमद बिस्फी से राजद के पूर्व विधायक और वर्तमान में राजद कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। डॉ. फैयाज अहमद के मेडिकल कॉलेज के अलावे,स्कूल,बीएड कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार की सुबह शुरू हुई छापेमारी में करीब 45 लोगों की टीम शामिल हैं। ईधर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई का मधुबनी में राजद नेताओं एवं सांसद के समर्थकों ने विरोध किया है। तथा कहा है कि यह कार्रवाई भाजपा द्वारा करायी जा रही है। एक साथ राजद के दो सांसद डा. फैयाज अहमद, अशफाक करीम एवं एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर की जा रही है। इससे साबित हो गया है कि बिहार में भाजपा की सरकार गयी है उसी भावना में राजद नेताओं पर केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर कार्रवाई की जा रही है।



