
मधुबनी के मजदूर की गाजियाबाद में हत्या
मधुबनी-04 मार्च। मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के बौरहा गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष यादव की गुरुवार रात्रि यूपी के गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। संतोष गाजियाबाद के दिलामोर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल गैस एजेंसी के एक ठेकेदार के अंदर मजदूरी करते थे। वह गैस सिलेंडरों की लोडिंग एवं अनलोडिंग करने का कार्य करता था। पहले वह उसी ठेकेदार के अंदर राजस्थान के जयपुर में काम करता था। विगत तीन महीने से उसे ठेकेदार ने गाजियाबाद में काम पर लगा दिया था। ठेकेदार ने उसे कई महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। बहुत खुसामत करने पर ठेकेदार ने उसे आधा बकाया मजदूरी का भुगतान गुरुवार शाम में किया था। परंतू इधर हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। तथा परिजन जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगे। मृतक संतोष यादव की पत्नी अर्चना देवी एवं मां बिमला देवी पछाड़ खा कर गिर गई। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस एवं गांव के लोग उनके घर पर जूट गए। तथा उन्हें संभालने का प्रयास करने लगे।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष यादव इंडियन ऑयल गैस कंपनी के ठेकेदार के लिए विगत करीब 4 वर्षो से मजदूर के तौर पर काम करता था। दो-तीन दिन पहले कर्जा उधार के तकादे के चलते घरवालों ने उससे रुपए भेजने को कहां था। घटना की शाम ठेकेदार ने उसे बकाए में आधी मजदूरी का भुगतान किया था। जिसे वह अगले दिन बैंक के माध्यम से पत्नी के खाते में भेजने वाला था, इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी जान चली गई और रुपए लूट लिए गए। साथियों ने सड़क किनारे पाया कि संतोष का सिर फटा हुआ है। तथा सड़क किनारे खून फैला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक दिलामोर थाने की पुलिस का रवैया ठीक नहीं था। तथा बड़ी देर बाद थाना के लोग घटना स्थल पर गए और मामला दर्ज शव को पोस्टमार्टम में भेजा। संतोष यादव की एक दो साल की बच्ची है। जो अपने पिता की मौत से अंजान अपनी मां और दादी से अभी भी पूछ रही है कि पापा घर कब आयेंगे।


