
मधुबनी के बिस्फी में बड़ा हादसा, सेफ्टी टैंक में दम घूटने से तीन मजदुर की मौत
मधुबनी- 10 जुलाई। मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के जगवन पश्चिमी पंचायत के बरदाहा गाँव में सेफ्टी टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मजदूरों की स्थिति भी काफी चिंताजनक बतायी जा रही है। घटना के बाद बरदाहा गांव में कोहराम मच गया हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मजदूरों ने नवनिर्मित शौचालय टैंक के सेट रिंग हटाने के लिए संजय पासवान नामक मजदूरों ने एक बांस के सहारे अंदर प्रवेश किया। उसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका। उसे देखने के लिए मदन पासवान अंदर गया, वह भी नहीं निकल सका। बारी-बारी से सेवा पासवान,सुबोध साह,लालू पासवान सहित पांच मजदूरों ने सेटिंग निकालने के लिए अंदर चला गया। कोई हलचल नहीं देख, तो स्थानीय लोगों को शंका जाहिर हुइ। तथा देखा कि अंदर में मजदूरों की दम घुटने से बेहोश हो गए हैें।

तत्काल शौचालय से कुछ दूरी पर जेसीबी काम कर रहा था, उसे बुलाकर उसे हटाया गया। जेसीबी के माध्यम से ही सभी मजदूरों को ऊपर लाया गया। जिसमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताया। जिसमें संजय पासवान,मदन पासवान एवं लालू पासवान शामिल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई है। वहीं सेवा पासवान एवं सुबोध साह का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी में चल रहा है।
घटना की सुचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,सीओ श्रीकांत सिन्हा,बिस्फी थानाध्यक्ष राज कुमार राय एवं पतौना ओपीध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा सहित कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पुरे मामले की विस्तृत जानकारी लिया। तथा आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया। मालुम हो कि कैलू पासवान अपने निजी जगह पर शौचालय टैंक बनाया था, जहां मजदूरों के द्वारा सेटिंग हटाने की प्रक्रिया की जा रही थी। तीन मजदूरों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है। सभी बरदाहा गांव के ही रहने वाले हैं। मृतक में दो सहोदर भाई भी बताये गए हैं।



