
बिहार
मधुबनी के डलोखर पंचायत में अलग-अलग जगहों पर NIA की छापेमारी
मधुबनी-08 सितंबर। एनआईए की टीम गुरुवार को लदनियां थाना क्षेत्र के डलोखर पंचायत में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई किया।
जानकारी के मुताबिक बलुआ टोल के मो.अंसारुल हक उर्फ अंसार एवं मिर्जापुर गांव के मो. सलमान के घर छापेमारी की। मो. अंसारुल हक उर्फ अंसार के संबंध में जानकारी मिली है कि वे कथित तौर पर प्रतिबंधित इस्लामी संगठन के सदस्य हैं।



