
मधुबनी के अल्पसंख्यक राजद की गुलाम नही, अब उनके सामने AIMIM: दानिश
मधुबनी-15 मई। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक अब राजद की गुलाम नही है। वर्षो तक राजद ने बिहार के अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करती रही है, परंतू उन्हे राजनीति में हिस्सेदारी नही दी। लेकिन अब मधुबनी के अल्पसंख्क राजद की गुलाम नही बनने वाली है, उन्हे भी राजनीति में मुकम्मल हिस्सेदारी चाहिए। उक्त बाते आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम के नेता प्रवेज हसन दानिश ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में बिस्फी क्षेत्र में चूनावी अभियान के दौरान कहा।

श्री दानिश ने कहा कि राजद में अल्पसंख्यकों सम्मान नही दिया जाता है। परंतू अब एआईएमआईएम अल्पसंख्यकों को सम्मान और राजनीति में मुकम्मल हिस्सेदारी देगी। उल्होने कहा कि मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम के प्रत्याषी को मतदाताओं को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, यही कारण है कि एआईएमआईएम के प्रत्याशी वकार सिद्दीकी अन्य प्रत्याशियों से कम नही है। उन्होने कहा कि इस बार के चूनाव का परिणाम चोकाने वाला होगा।



