बिहार

मधुबनी की पुर्व विधायक पदमा चौबे के निधन से कांग्रेस जनों में शोक की लहर

मधुबनी-08 फरवरी। जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मधुबनी विधानसभा के पूर्व विधायक, कांग्रेस पार्टी के बरिष्ट नेत्री पच्चासी वर्षीय श्रीमति पदमा चौबे का निधन उनके अपने निवास स्थान हाजीपुर ” वैशाली “में हुई है। प्रो झा ने उनके निधन पर सम्वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती चौबे जी पार्टी के एक कुशल नेत्री के साथ साथ मजबूत संगठनकर्ता भी थी वे मधुबनी से दो बार चुनाव लड़ी 1980 में चुनाव मामूली अंतर से चुनाव हार गई,फिर 1985 में चुनाव लड़ी और चुनाव जीती और अपने क्षेत्र में उन्होंने काफी विकास की काम की उनके काम का डंका आज वैसे सुदूर देहात बचता है वे आजीवन कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही,उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई जिसे निकट भविष्य में भरना मुश्किल है।

उनके निधन पर सम्वेदना व्यक्त करने बालों में प्रमुखरूप से पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री डॉ शकील अहमद, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा,पूर्वमंत्री कृपानाथ पाठक,पूर्व विधायक भावना झा,पूर्व विधायक डॉ हरखू झा,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा,ज्योतिरामन झा बाबा,अमानुल्लाह खान,मनोज पूर्वे,मो अकील अंजुम,मनोज मिश्रा,ज्योति झा,जय कुमार झा,राजेन्द्र यादव,मो सनाउल्लाह,शशिधर झा,धीरू झा,मो सबीर,उदय कांत झा ललन, मायानंद झा,महेश चौधरी,विदेश चौधरी,गंगाधर पासवान,कुमर चौधरी,शिकान्त ठाकुर आदि।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button