क्राइमबिहार

मधुबनीः मतदान के दौरान बेला गांव में मारपीट,तीन घायल

मधुबनी। बाबुबरही प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। तीनों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि बाबूबरही प्रखंड के बेला गांव स्थित वार्ड संख्या-06 के बुथ संख्या-131 पर सुबह 8 बजे दो पक्षों के बीच मतदान के समय झड़प हो गया। झड़प में तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि भगवान लाल झा उक्त बुथ पर पोलिंग एजेंट थे। जहां गोविंद झा एक वृद्ध के साथ मतदान करने के लिए आए। तथा मतदान घर के अंदर वृद्ध के साथ जाने के लिए जिद्द करने लगे। इसी बात पर भगवान झा के साथ गोविंद,लालन झा,भारत झा सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज मारपीट में तब्दील हो गया। जहां दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। तथा घटना की जांच में जुट गए। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले को शांत कर उक्त बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान करवाया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button