
मधुबनी-09 नवंबर। लदनियां थाना अंतर्गत कटहा गांव में अज्ञात अपराधियों ने दवा व्यवसायी ललित कुमार के घर गृहस्वामी एवं उनके स्वजनों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लाखों नकद,जेबरात और चार मोबाइल लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। आवेदक के अनुसार घटना सोमवार की रात करीब एक बजे की है। मास्क लगाये 10-12 के संख्या में मकान के छत से अंदर प्रवेश किया। तथा कमरे के गेट तोड़कर हमलोगों को मारपीट कर बंधक बना लिया। लूटपाट शुरू कर दिया। लूटपाट में पांच लाख नकद, 1 लाख 50 हजार रुपये का आभूषण एवं चार मोबाइल ले लिया। चलते समय अपराधियों धमकी भरे लहजा में कहा कि 15 लाख रुपये बकाया रहा। जल्द दे दो नहीं अब आयेंगे तो गोली मार देंगे।
गृहस्वामी के अनुसार घटना का कारण जमीनी विवाद है। दो माह पूर्व अपराधियों ने मेरे पुत्र सचिन फायरिंग किया रहा। इसके बाद मोबाइल फोन पर अपराधियों ने नेपाली मोबाइल नंबर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने के कारण डकैती घटना का अंजाम दिया है। लदनियां थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई विनय कुमार झा ने बताया कि ललित कुमार के आवेदन के आलोक में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। तथा पुलिस जांच में जुट गई है।



