
मणिपुर में महिलाओं की इज्जत व आबरू रोड पर हो रही नीलम, मोदी सरकार वार्ता करने को नही है तैयारः कांग्रेस
मधुबनी-09 अगस्त। क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार से अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया, ठीक उसी तरह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए,सर्व धर्म संभावना की स्थापना के लिए और देशवासियों के सेवा के लिए त्याग और संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मणिपुर आग में झुलस रहा है। महिलाओं की इज्जत आबरू सरेआम रोड पर नीलम हो रही है। तथा मोदी सरकार सदन और सदन से बाहर बात करने को तैयार नही है। दो करोड़ प्रति साल नौकरी की झांसा देकर युवाओं को बरगला कर सरकार बना लिया। परंतु नौकरी देने वाली सारी सरकारी संस्थाओं को ही बेच डाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि मोदी साहब ने कहा था कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, मैं कहता हूं कि बहुत हुई महंगाई की मार अब तो गद्दी छोरो मोदी सरकार। चार सौ रुपए की गैस सिलेंडर आज 1200 रुपए में मिल रही है। टमाटर 160 रुपए प्रति किलो। सारे खाद्य पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी दर चरण पर है। तथा केन्द्र की सरकार चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने एवं मीडिल क्लास एवं किसानों को नुकसान करने में लगी है। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि देश विकट स्थिति से गुजर रही है। हर हाल में देश में गंगा जमुनी संस्कृत,सर्व धर्म सद्वाव जिंदा रखने की जरूरत है। वहीं कांग्रेस नेता कृष्णकांत झा गुड्डू ने कहा कि वर्तमान परिस्थिती में मोदी सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। देश में नफरत फैलाकर देश की एकता और अखंडता को बिखंडित कर देश को बर्बाद करना चाहती है जो कांग्रेस कभी नही होने देगी। मौके पर अधिवक्ता संजय मिश्र,शिक्षक संघ नेता महादेव मिश्र,नगर अध्यक्ष अविनाश किसान सेल अध्यक्ष अशोक कुमार,अकिल अंजुम,मुकेश झा,नित्यानंद झा,सुरेंद्र महतो,अंकित झा,कालीशचंद्र झा कन्हैया,लक्ष्मी नारायण झा,नवल झा,राजीव झा,मुनिंद्रकुमार झा आदि मौजुद थे।



