
बिहार
मणिपुर के छह जदयू विधायकों ने सीएम नीतीश से की मुलाकात
पटना- 11 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को उनके आवास पर मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू के नवनिर्वाचित छह विधायक ने मुलाकात की।
जदयू के जिन छह विधायकों ने सीएम से मुलाकात की उनमें एलएम कावटे, मो अछाबुद्दीन, मो अब्दुल नासिर, खुमुच्छम जॉय किशन सिंह, नरसंगलूर सनाटे और थंगजाम अरूण कुमार सिंह प्रमुख थें। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शॉल एवं प्रतीक चिहन भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं मणिपुर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सेंचुमो लोथा उपस्थित थे।



