ताज़ा ख़बरें

भौकाल मचाने आ रहे हैं बच्चन पांडे,ट्रेलर जारी

अक्षय कुमार की अपकमिंग एक्शन -कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर शुक्रवार को मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नाडीज और अरशद वारसी भी लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म के अन्य किरदारों में पंकज त्रिपाठी, प्रतिक बब्बर,संजय मिश्रा,अभिमन्यु सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शुक्रवार को जारी हुए फिल्म के ट्रेलर में इन सभी कलाकारों की झलक देखी जा सकती है। फिल्म के इस ट्रेलर को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘धूम धड़ाका रंग पटाखा आओ बना लो टोली, इस बार बच्चन पांडे ला रहे हैं, होली पे गोली!’

फिल्म के ट्रेलर में कृति सेनन को मायरा नाम की फिल्म निर्देशिका के रूप में दिखाया गया है, जो गैंगस्टर बच्चन पांडे(अक्षय कुमार) पर फिल्म बनाना चाहती हैं और अपनी यह इच्छा वह फिल्मों में हीरो बनने के कोशिश में लगे अरशद वारसी को बताती हैं। इसके बाद अरशद कृति को बच्चन पांडे के आदमियों के बारे में बताते हैं और कृति को बच्चन पांडे से मिलवाते हैं। इस बीच बच्चन पांडे अपनी जिंदगी की स्टोरी उन्हें बताते हैं।

वहीं फिल्म के ट्रेलर में बच्चन पांडे को एक ऐसे गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है जो अपने मजे और अपना दबदबा बनाये रखने के लिए लोगों को मारता है। वह किसी पर भी दया नहीं करता । बीच-बीच में अक्षय कुमार अपने डायलॉग्स और दमदार एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में जैकलीन फर्नाडीज को बच्चन पांडे की गर्लफ्रेंड सोफिया के किरदार में हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में बच्चन पांडे के साथियों के रूप में अभिमन्यु सिंह, शशांक कुमार शुक्ला आदि को दिखाया गया है।

कुल मिलकर फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त मार -धाड़ एक्शनऔर डायलॉग्स के साथ कॉमेडी और इमोशन का भी तड़का है।फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। बच्चन पांडे इसी साल 18 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button