‘भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा’ गीत हुआ रिलीज

मुंबई- 25 जुलाई । सावन के माह मे शिवजी की पुजा और गीतो का अपना अलग महत्व होता है। ऐसे मे सिंगर खुशबू तिवारी और लवली काजल का नया भोजपुरी भक्ति गीत ‘भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने में लवली काजल पूजा अर्चना कर शिव जी से अरदास करते हुए कहती है कि ‘भूखल बानी सोमवारी, मंगना माँगी अपना मन के… दुलहवा देहब ए भोला जी, हमरे पसंद के…’ इस वीडियो सांग को बिग लेबल पर फिल्माया गया है। लोकेशन और कॉस्ट्यूम पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस गाने के वीडियो में सिंगर खुशबू तिवारी केटी की आवाज पर एक्ट्रेस लवली काजल ने शिवभक्ति में डूबकर अभिनय व डांस मूमेंट करके सबका मन मोह लिया है। यह सांग बार बार देखने व सुनने का मन चाहता है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम सांग ‘भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार है। इस गाने की गायिका खुशबू तिवारी केटी हैं। नायिका लवली काजल हैं। गीतकार यादव राज द्वारा लिखे इस गीत को मधुर संगीत आए सजाया है संगीतकार विक्की वॉक्स ने। वीडियो निर्देशक रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!