
भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग लखनऊ के पास नैमिषारण्य में शुरू
लखनऊ- 21 नवम्बर। भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान‘ शूटिंग नैमिषारण्य में शुरू हुई ।अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सुपर स्टार विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद डी घटराज हैं। फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौके पर लीड रोल कर रहे विनोद यादव, सुदीक्षा झा के अलावा अभिनेता अनूप अरोरा,सोनू पांडे,सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा,अजय यादव,रवि शेखर, प्रकाश सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।
इस मौके पर निर्देशक आनंद घटराज ने कहा कि फिल्म ‘बल और बलिदान‘ की कहानी सही मायनों में एक दम हटके है। फिल्म के पहले ही शॉट में विनोद यादव ने दिखा दिया है कि वह वन टेक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने पहला ही टेक ओके दिया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि ये अभिनेता लंबी रेस का घोड़ा है।
फिल्म के हीरो विनोद ने कहा कि फिल्म बहुत ही रोमांचक होने वाली है। इस फिल्म का हीरो मैं नहीं हूं। बल्कि हमारी फिल्म की कहानी है। फिल्म में आनंद घटराज के साथ काम करने में बहुत ही मजा आ रहा है। वे बहुत अच्छे निर्देशक हैं।
हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीप नारायण ने संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में एक गाना रिकॉर्ड किया गया था। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की को-प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं। संगीतकार एस कुमार हैं।



