भारत

भूपेश की लोकप्रियता से भाजपा अंदर तक डरी हई: कांग्रेस

रायपुर- 29 जून। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयानों का प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह कांग्रेस की चिन्ता करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के अंदर अपने स्थिति के बारे में चिन्ता करें तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भाजपा उनकों क्यों आगे नहीं करना चाहती? रमन सिंह के 15 साल के भ्रष्टाचार और कुशासन के कारण भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व रमन सिंह को उनकी पार्टी के कार्यक्रमों तक में आगे करने से हिचकती है।

मुख्यमंत्री भूपेश कांग्रेस के स्वाभाविक नेतृत्वकर्ता है, वे कांग्रेस सरकार के अगुआ है। भूपेश की लोकप्रियता और उनके कुशल नेतृत्व से भाजपा अंदर तक डरी हुई है। भाजपा के पास राज्य में भूपेश बघेल के कद का कोई नेता नही है। छत्तीसगढ़ भाजपा के सारे नेता भूपेश बघेल की लोकप्रियता के सामने बौने साबित हो चुके है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस ने जनता का भरोसा जीता है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2018 में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की लोकप्रियता जनता के बीच में लगातार बढ़ते जा रही है। यही कारण है कि भूपेश बघेल के नाम से ही भाजपा नेताओं में घबराहट फैल जाती है। ईडी, आईटी सहित तमाम केन्द्रीय एजेंसियों को लगाकर भी भाजपा भूपेश बघेल की लोकप्रियता के ग्राफ को गिरा नही पाई है। उल्टे प्रदेश की जनता का भरोसा लगातार भूपेश बघेल के प्रति बढ़ता जा रहा है यही कारण है कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा की प्रतिक्रियाओं पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो भाजपा कल तक कांग्रेस के खिलाफ साजिश कर रही थी, तरह- तरह की अफवाहें फैला रही थी, वही भाजपा टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने पर मातम मना रही है। छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा ठुकरा दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित पूरी भाजपा शोक में डूब गई है। भाजपा को समझ में नहीं आ रहा कि उसकी इतनी साजिशों के बावजूद कांग्रेस पर कोई फर्क क्यों नहीं पड़ रहा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button