
ताज़ा ख़बरें
भारत में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में आए 2,183 नए मरीज
नई दिल्ली-18 अप्रैल। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान सोमवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,183 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,985 रही। जबकि कोरोना संक्रमित 214 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 25 लाख, 10 हजार, 773 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार, 542 है। दैनिक संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 02 लाख, 61 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 21 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।



