भारत

भारत माता का शीश झुकने नहीं देंगे: राजनाथ सिंह

मुंबई-24 दिसंबर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर भारत का शीश झुकने नहीं देंगे। भारत ने आज तक किसी पर आक्रमण नहीं किया है, कहीं कब्जा नहीं किया है। भारत को जो छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को धुलिया जिले के दोंडाई में विभिन्न विकास कार्यों का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सब कुछ बदल सकता है, लेकिन पड़ोसी पाकिस्तान बदलने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन भारत हर तरह से तैयार है। भारत अपनी भूमि पर हमलावरों को तो मार ही सकता है, लेकिन उनकी जमीन पर जाकर मारने की ताकत भारत में है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वीरों की जमीन महाराष्ट्र में हर जगह, हर कण में छत्रपति शिवाजी महाराज विराजमान हैं। वे उत्तरप्रदेश से आते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में उन्हें बहुत सम्मान मिलता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका धनवान है, इसलिए वहां रास्ते अच्छे नहीं हैं, बल्कि वहां की सरकार धनवान है, इसलिए वहां के रास्ते अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि देश में नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में रास्तों का काम तेज गति से चल रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button