
भारत ने सीरिया के लिए भेजी 6 टन राहत सामग्री
नई दिल्ली- 07 फरवरी। भारत से 6 टन आपातकालीन राहत सहायता लेकर वायुसेना का एक विमान भूकंप ग्रस्त सीरिया के लिए रवाना हो गया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि खेप में जीवन रक्षक दवाएं और आपातकालीन चिकित्सा वस्तुएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय इस त्रासदी से सबसे अधिक प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
इसी बीच भारत ने 30 बिस्तरों वाली चिकित्सा सुविधा स्थापित करने के लिए तुर्की को एक फील्ड अस्पताल भेजा। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट और सर्जन सहित 45 सदस्यीय मेडिकल टीम के साथ वायु सेना का विमान सी17 पर रवाना हो गया है। इसके अलावा एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ओटी और अन्य उपकरण भी हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रिंद अंबाजी ने बताया कि चौथा वायुसेना विमान फील्ड अस्पताल के शेष सामग्री के साथ तुर्की के लिए रवाना हुआ। इसमें भारतीय सेना की चिकित्सा टीम के 54 सदस्यों के साथ-साथ सुविधा स्थापित करने के लिए चिकित्सा और अन्य उपकरण शामिल हैं।



