स्पोर्ट्स

भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर जाती टेस्ट सीरीज

मीरपुर (बांग्लादेश)- 25 दिसंबर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में रविवार को तीन विकेट से हरा दिया। शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत को 145 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में खेल के चौथे दिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन पारी खेल कर भारत को तीन विकेट से जीत दिला दी। अय्यर ने नाबाद 29 रन और अश्विन ने नाबाद 42 रन बनाए। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। भारत ने चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था।

इस मुकाबले में मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे। चौथे दिन भी भारत ने सुबह तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। जयदेव उनादकट 13 रन, ऋषभ पंत 9 और अक्षर पटेल 34 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने भारतीय टीम को दबाव से बाहर निकाला और 71 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के प्रयास से भारत ने दो मैच की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत की।

बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 227 रन

इससे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी और अपनी पहली पारी में 227 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। मोमिनुल के अलावा मुशफिकुर रहीम ने 26, लिटन दास ने 25 और नजमुल हसन शांतो ने 24 रन बनाए। भारत की तरफ से पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने 4-4 व जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए।

भारत ने पहली पारी में बनाए 314 रन, 87 रनों की ली बढ़त

इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 314 रन बनाए। भारत के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए क्रमशः 93 और 87 रन बनाए। इन दोनों के अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने 24-24, शुभमन गिल ने 20 व उमेश यादव और जयदेव उनादकट ने 14-14 रन बनाए। भारत ने पहली पारी के आधार पर 87 रनों की बढ़त हासिल की।

बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में कप्तान शाकिब अल हसन और तइजुल इस्लाम ने 4-4 व तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया।

दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 231 रन बनाए, भारत को दिया 145 रनों का लक्ष्य

इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाए और भारत को 145 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में जाकिर हसन और लिटन दास ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हसन ने 51 और लिटन ने 73 रन बनाए। इन दोनों के अलावा नुरुल हसन और तस्कीन अहमद ने भी 31-31 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

भारत की तरफ से दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 3, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2, जयदेव उनादकट व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया।

भारत को अय्यर और अश्विन ने दिलाई जीत

इसके बाद दूसरी पारी में 145 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। भारतीय बल्लेबाजों ने काफी धीमी और रक्षात्मक बल्लेबाजी की, जिसका टीम को खामियाजा भी उठाना पड़ा और भारतीय टीम 37 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते शुभमन गिल 07 रन, केएल राहुल 2 रन, चेतेश्वर पुजारा 06 रन और विराट कोहली 01 रन के रूप में 4 विकेट खो दिये। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे।

चौथे दिन भी भारत ने सुबह तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। जयदेव उनादकट 13 रन, ऋषभ पंत 9 और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल 34 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने भारतीय टीम को दबाव से बाहर निकाला और 71 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में मेंहदी हसन मिराज ने 5, शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button