स्पोर्ट्स

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 12 रन से दी शिकस्त

हैदराबाद- 18 जनवरी। स्थानीय राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक एक दिवसीय मैच में 12 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन ही बना सकी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पहले दोहरे शतक के बूते भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में आठ विकेट पर 349 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने 2-2 विकेट लिया। लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया।

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड निधारित 50 ओवर में 337 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ब्रेसवेल ने छक्का जमाया। अगली गेंद वाइड रही और इसके बाद अगली गेंद पर ब्रेसवेल एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की पारी का अंत हो गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button