स्पोर्ट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया,सीरीज में 2-0 की बढ़त

रांची- 19 नवम्बर। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मैदान में शुक्रवार को खेले गए टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दो-एक से बढ़त बना लिया है। टी-20 का तीसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा।

शुक्रवार को जेएससीए में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 55 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल हैं। केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर और ऋषभ पंत ने 12-12 रनों की पारी खेली। ऋषभ ने लगातार दो गेंदों पर छक्के लगा कर टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउथी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किया।

इसके पूर्व भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने भारत को मैच जीतने के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मार्टिन गुप्टिल ने 15 गेंदों पर 31 रन बनाये, जिसमें दो छक्के शामिल हैं। जबकि डी माइकल ने 28 गेंदों पर 31 रन, मार्क चैपन ने 17 गेंदों पर 21 रन, टिम शिफट ने 15 गेंदों पर 13 रन बनाये। इसी तरह जिम्मी निसम ने तीन रन, ग्लेन फिलिप्स ने 34, मिशेल सैंटनर ने छह और एडम मिलने ने पांच रन बनाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button