ताज़ा ख़बरें

भारत ने कनाडा में अपने नागरिकों को किया अलर्ट, हेल्पलाइन शुरू की

ओटावा- 09 फरवरी। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने यहां रहने वाले या कनाडा की यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जार कर अलर्ट किया है। उच्चायोग ने भारतीयों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। दरअसल, कोविड वैक्सीन को लेकर राजधानी ओटावा और कनाडा के अन्य प्रमुख शहरों में स्थानीय ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन के चलते कई जगह पर तनाव व्याप्त है। मंगलवार को उच्चायोग ने कहा कि सड़क अवरोधों, प्रदर्शनों, बड़ी सभाओं और आम हड़तालों के विरोध के कारण यहां यातायात,सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान, भोजन और पानी सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। मौजूदा स्थिति के कारण,ओटावा शहर के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है। यातायात और सेवाओं पर प्रभाव जारी रहने की संभावना है और कनाडा के अन्य प्रमुख शहरों में स्थानीय अधिकारी भी अल्प सूचना पर कर्फ्यू या अन्य प्रतिबंध लगा सकते हैं।

ऐसे में भारतीय नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए उच्चायोग ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। इसने भारतीयों से उन क्षेत्रों से बचने के लिए कहा है। ओटावा शहर में प्रदर्शन और बड़ी सभाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए सभी स्थानीय भारतीय कर्फ्यू नियमों सहित स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और एडवाइजरी के अनुसार स्थिति की अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।

उल्लेखनीय है कि कोविड वैक्सीन संबंधी सरकारी आदेश और अन्य प्रतिबंधों के विरोध में गुस्साए कनाडाई ट्रक ड्राइवरों ने मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सबसे व्यस्त क्रॉसिंग को अवरुद्ध कर दिया है। इसी मार्ग से कनाडा अपने माल का निर्यात का 75 फीसदी संयुक्त राज्य को भेजता है,जिन्हें भेजने में यही ट्रक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने डेट्रॉइट और विंडसर को जोड़ने वाले एंबेसडर ब्रिज को भी अवरुद्ध कर दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button