
भारत-नेपाल सीमा से 14 लाख के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बेतिया- 28 दिसंबर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात नगरदेही एसएसबी के जवानों ने 14 लाख के गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। 44 वीं बटालियन के नगरदेही कैंप में तैनात उप निरीक्षक राकेश कुमार मीणा ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी एएसआई जीडी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया गया था।उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पिलर संख्या 424/19 के समीप से आते दिखाई दिया। जब एसएसबी जवानों ने उक्त बाइक सवार को रोक कर तलाशी लिया तो उसके पास से वाटर प्रूफ पैकेट में 35 किलो गांजा पाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से बाईक गाजा व तस्कर को धर दबोचा गया।
उन्होंने बताया कि धराये तस्कर की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी नकछे साह के रूप में की गयीहै। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 14 लाख रुपये आंकी गयी है। धराये तस्कर को गांजा सहित अग्रेतर कार्रवाई के लिए भंगहा पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं भंगहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर एनडीपीएस के तहत कांड दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।



