बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर हिरण के सिंग के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज- 22 जून। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के भातगांव समवाय तथा डांगुजोत बीओपी के स्पेशल ऑपरेशन टीम ने अभियान चलाकर चक्करमारी इलाके से हिरण के दो सिंग के साथ दो तस्कर को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों का नाम मोहमद रसीद और अनिल कुमार प्रमाणिक बताया गया है।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार 19 जून को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी भातगांव समवाय के इंचार्ज इंस्पेक्टर नीलमणि कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम के जवानों द्वारा चक्करमाड़ी के पास संदिग्ध उक्त दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से दो पीस हिरण का सिंग बरामद किया गया। बरामद हिरण सिंग का वजन करीब डेढ़ किलोग्राम हुआ। एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्यवाई पश्चात हिरण सिंग के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को घोषपुखुर वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button