
भारत-नेपाल जिला स्तरीय संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में बोले अधिकारी, कहा- दोनों देश में है अतुलनीय प्रगाढ़ संबंध
मधुबनी:- 19 अप्रैल। भारत-नेपाल जिला स्तरीय संयुक्त समन्वय समिति (बीडीसीसी ) की बैठक का आयोजन जिले के जयनगर स्थित 48 वीं एसएसबी बटालियन के परिसर में आयोजित हुई।बैठक में भारतीय दल का नेतृत्व मधुबनी के जिलाधिकारी अमित कुमार ने की। जबकि नेपाल दल का नेतृत्व धनुषा के मुख्य जिलाधिकारी सुरेंद्र पौडेल ने किया।
बताते चलें कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस बैठक में दोनों देशों की ओर से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के द्वारा खुली सीमा के दुरुपयोग जैसे मुद्दे अहम थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बिहार में मद्य निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू करने में नेपाल के सहयोग की सराहना की गई। साथ ही इसे और भी प्रभावी बनाए जाने पर दोनों पक्षो ने बल दिया गया। इसके अतिरिक्त जाली करंसी,प्रतिबंधित दवाओं,मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर आपसी समन्वय से प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। नेपाल में 13 मई 2022 को होने वाले स्थानीय स्तर के चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। तथा इस संबंध में भारतीय पक्ष के द्वारा पूर्ण सहयोग की बात कही गई।
बैठक के दौरान आम सहमति से तय किया गया कि दोनों पक्षों के प्रतिनिधि महीने में एक बार मिलकर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे आपसी सहयोग को और अधिक बढ़ावा दिया जा सकेगा। दोनों ही पक्षों के द्वारा प्रभावी अपराध नियंत्रण को लेकर सूचनाओं के त्वरित व परस्पर संप्रेषण को लेकर सहमति जताई गई। दोनों ही देशों से सटे सीमा क्षेत्र में प्रभावी व नियमित वाहन जांच को लेकर तुरंत प्रयास तेज करने पर सहमति जताई गई। तय किया गया है कि नेपाल में आयोजित होने वाले मतदान के दिन सीमा पर वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध (आपातकालीन व आतुर सेवाओं को छोड़कर ) रहेगा। मतदान से एक सप्ताह पूर्व से ही दोनों देशों की सीमाओं पर वाहनों की सघन तलाशी लेने पर सहमति जताई गई है।
नो मैन्स लैंड एरिया में अवैध निर्माण पर दोनों ही पक्षों के द्वारा आम सहमति से निर्णय लिया गया कि संयुक्त सर्वेक्षण दल के द्वारा सर्वेक्षण कार्य संपादित कर इस से संबंधित सभी मसलों को हल कर लिया जाएगा। बैठक के अवसर पर भारतीय दल से मधुबनी जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक डा. सत्यप्रकाश, उप विकास आयुक्त विशाल राज,सुरेन्द्र राय, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सुरेंद्र राय,जयनगर एसडीएम श्रीमती बेबी कुमारी,बेनीपट्टी के एसडीएम अशोक कुमार मंडल,फुलपरास के एसडीएम अभिषेक कुमार,जयनगर के एसडीपीओ बिप्लव कुमार, फुलपरास के एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा, बेनीपट्टी के एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह,डांगुआंग,समादेष्टा,
48 वीं एसएसबी बटालियन,जयनगर, अरविंद कुमार, समादेष्टा, 18 वीं एसएसबी बटालियन, राजनगर, गणेश प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक, मधुबनी,एस के गगरय,अधीक्षक, सीमा शुल्क,जयनगर,टी के सिन्हा, अधीक्षक,सीमा शुल्क,जयनगर शामिल थे। वहीं नेपाल से आए दल में श्री वासुदेव दहल,मुख्य जिला अधिकारी,जिला महोत्तरी,लालबाबू कवारी,मुख्य जिला अधिकारी,जिला सिरहा,जनार्दन गौतम,मुख्य जिला अधिकारी,जिला सप्तरी सहित कुल 23 अतिथियों का आगमन हुआ था।
बिहार में शराब का व्यापार एवं सेवन पूर्ण प्रतिबंधित है। इससे संबंधित किसी भी जानकारी को टॉल फ्री नंबर 15545 अथवा 18003456268 या जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06276 224445 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



