बिहार

भारत-जोड़ो अभियान के तहत मधुबनी एवं झंझारपुर में पद यात्रा 9 से 14 तक

मधुबनी-08 अगस्त। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के स्मरण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार भारत-जोड़ो अभियान के तहत अजादी गौरव पद यात्रा काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एवं देश के सभी जिलाओं में न्यनतम पचहत्तर किलोमीटर पदयात्रा करना सुनिश्चित किया गया है, जो देश के सभी लोकसभा के विधानसभा से गुजरेगी। तथा जगह-जगह सभा कर पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने कहा है कि मधुबनी जिला के दोनों लोकसभा क्षेत्र के दो-दो जगहों से आजादी गौरव यात्रा निकालने का फैसला लिया है।

मधुबनी लोकसभा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वः सूरज नारायण सिंह द्वार नरपत नगर से एवं बेनीपट्टी के उच्चैठ भगवती स्थान से एवं झंझारपुर लोकसभा के झंझारपुर में अवस्थित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मिथिलापुत्र,विकास पुरुष स्वः ललित नारायण मिश्रा स्मारक स्थल एवं जयनगर अनुमंडल में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से शुभारंभ किया जाएगा। यह 9 अगस्त को क्रांति दिवस से लेकर 14 अगस्त तक पदयात्रा चलेगा, जो सभी चारों जगहों के पदयात्री जिला के विभिन्न गांव से गुजरकर लगभग 250 किलोमीटर पदयात्रा कर 14 अगस्त को जिला मुख्यालय मधुबनी स्टेशन चोक अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा में तब्दील हो जाएगा। जहां जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सभी पदयात्रियों का सम्मान समारोह किया जाएगा। तथा देश एवं प्रदेश के नेताओं का सम्बोधन होगा। प्रो. झा ने जिला के सभी कोटि के कांग्रेसजनों एवं आमजनों से आह्वान किया है कि अपने-अपने अनुमंडलों के पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाबें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button