बिहार

भारत-जोड़ो पदयात्रा का एक साल पुरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकला यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने कहा- इंडिया गठबंधन से डर गयी है भाजपा

मधुबनी-07 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत-जोड़ो पदयात्रा जिला मुख्यालय में मार्च निकाला। तथा यात्रा स्टेषन चोक पर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि श्री राहुल गांधी आज ही के दिन भारत जोड़ो पदयात्रा का आरंभ कर लगातार 145 दिनों तक 35 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर देश में बढ़ रहे नफरत, हिंसा, आक्रोश को प्रेम,भाईचारा और मुहब्बत में बदलने का पैगाम दिया। एक तरफ सरकार देश में नफरत झूठ और प्रोपेगेंडा का सहारा लेकर सरकार में बना रहना चाहती है। दूसरी तरफ हमारे नेता नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो पदयात्रा कर देश में प्रेम भाईचारा का संदेश देते हैं। असल में मोदी सरकार देश की जनता का ध्यान ज्वलंत समस्या मंहगाई,बढ़ती बेरोजगारी एवं घोटालों से हटाने के लिए हमेशा नफरत फैलाने का काम करती है। भाजपा सरकार इंडिया नाम से इस कदर डर गई है कि सभी सरकारी संस्थान जिसमें इंडिया शब्द है, उस नाम को बदलने का सोच रही है। ये सरकार की हताशा को प्रदर्शित कर रही है। नगर निगम के डिप्टी मेयर मो. अमानुल्लाह खान ने देष में नफरत की सियासत हो रही है। जिसे दुर करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी यात्रा निकाल कर देष के लोगों को प्रेम का संदेष देकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होने कहा कि देष जब से इंडिया गठबंधन बना है तबसे भाजपा में घबराहट शुरू हो गयी। इंडिया गठबंधन की एकता को देखते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार आनन-फनन में तरह-तरह का फैसला ले रही है। उन्हे अब डर सताने लगा है कि आने वाले लोकसभा में कहीं हार का सामना न हो जाए। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी का हर एक-एक नेता और कार्यकर्ता पूरे जोष के साथ पार्टी को मजबुत बनाने के लिए काम कर रहा है। जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को आने वाले लोकसभा में मिलेगा। मौके किसान नेता हिमांशु,पूर्व प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू,विजय कुमार झा भोला,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साहिद हुसैन,नसीरूल हसन,जिला परिषद सदस्य तजादुद्दीन,प्रदेश डेलिगेट ज्योति झा,मीना देवी कुशवाहा,बबिता चोरसिया,मीनू पाठक,अनुरंजन सिंह,अशोक कुमार,अविनाश झा,सत्येंद्र पासवान,अकील अंजुम,बिपिन झा, कौशल चोधरी,मुकेश झा,गुड्डू अजहर,मो.हाशिम,सुनील झा,संजय झा,मिथिलेश झा,सुरेंद्र महतो,आलोक झा,सुरेश चंद्र झा रमन,सुरेंद्र झा,मो. तौफीक आदि शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button