
भारत
भारत और गुयाना कृषि क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम: तोमर
नई दिल्ली- 12 जनवरी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत और गुयाना कृषि क्षेत्र के विकास के लिए साथ काम करेंगे।
तोमर ने गुरुवार को गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली से दिल्ली में मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि भारत और गुयाना आपस में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों, मुख्य रूप से गन्ने, मोटा अनाज (मिलेट्स) और ऑर्गेनिक कृषि आदि में एक दूसरे का तकनीकी सहयोग करेंगे। इस संबंध में उन्होंने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली से आज नई दिल्ली में मुलाकात की है।
तोमर ने कहा कि भारत और गुयाना के बीच कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचारों और सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। गुयाना के राष्ट्रपति के साथ उन्होंने आज कृषि के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की है।



