ताज़ा ख़बरें

भाजपा राज में महंगाई व बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर : कांग्रेस

लखनऊ- 07 सितम्बर। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई अपने चरतोत्कर्ष पर है। बेरोजगारी 45 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है। देश की ग्रोथ रेट बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में मोदी सरकार के एनएसओ की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि देश में किसानों की औसत आमदनी प्रतिदिन मात्र 27 रुपये रह गई है, जो मनरेगा मजदूरी से भी कम है। एनएसओ की रिपोर्ट में यह भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आया कि देश के हर किसान पर औसत कर्ज 74000 रुपये का है। दोगुनी आय करना तो दूर, किसान की आय दसियों गुना कम कर दी गई। ये बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बुधवार को कही।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों जीएसटी की बर्बर महँगाई की मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर तक भी नहीं बच सका। उस पर भी पांच फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि यही नहीं आज भारत की अक्षुण्णता और भूभागीय अखंडता को भी तोड़ा जा रहा है। चीन लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत की सीमा में न सिर्फ घुस रहा है, बल्कि परमानेंट मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पूरी रिहायशी कॉलोनी तक बना रहा है और लाल-लाल आंखे दिखाने की बात करने वाले सत्ताधीश आँख मूंदकर बैठे हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि आज केवल जातीय, धार्मिक उन्माद के नाम पर देश को तोड़ने की राजनीति की जा रही हैए जिसे जोड़ने के लिए ही यह यात्रा की जा रही है। विभाजन करवा, नफरत फैला, दंगे करवा, झगड़ा करवा देश को तोड़ने कूटरचित साजिश की जा रही है। पूरे देश को धार्मिक धु्रवीकरण के अंधियारे में झोंक दिया गया है। देश को फिर तरक्की, बढ़ोत्तरी व भाईचारे के रास्ते पर ले जाने की आवश्यकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button