भारत

भाजपा नफरत फैलाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री: संजय सिंह

नई दिल्ली- 18 जून। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के अंदर नफरत की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। जब तक भाजपा अस्तित्व रहेगा और वो सत्ता में रहेगी, तब तक देश में अमन, शांति और चैन कायम नहीं रह सकता है। जब देश में नफरत के बीज बोए जाएंगे, देश में शांति ही नहीं होगी, तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल सकता, माताओं-बहनों को महंगाई से छुटकारा नहीं मिल सकता, किसान को उसकी फसल का दाम नहीं मिल सकता है और आम इंसान की जिंदगी की दुश्वारियां कम नहीं हो सकती।

सिंह ने कहा कि भाजपा शासित मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से चल रही हिंसा पर सरकार की खामोशी साबित करती है कि भाजपा चाहती है कि उनकी नफरत की फैक्ट्री का विस्तार पूरे देश में होता रहे। कभी हिंदू-मुसलमान के नाम पर झगड़ा कराओ, कभी हिंदू-सिख के नाम पर तो कभी हिंदू-ईसाई के नाम पर झगड़ा कराओ। जब धर्मों का झगड़ा खत्म हो जाए तो जाट और गैर-जाट के नाम पर और हिंदुओ-हिंदुओं में झगड़ा कराओ, मराठा-गैरमराठा, कुकी और मैती और आदिवासी समुदायों के बीच में झगड़ा करवाओ।

सिंह ने कहा कि वी भाजपा से पूछना चाहते है कि मणिपुर की हिंसा में कैसे एके-47 और विदेशी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है? चीन, पाकिस्तान या म्यांमार- आखिर ये हथियार कहां से आ रहे हैं? मणिपुर की हिंसा पर भाजपा चुप्पी साधे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button