ताज़ा ख़बरें

भाजपा की कथनी-करनी में फर्क नहीं, चुनावी घोषणा पत्र का हर वायदा होगा पूरा: राजनाथ सिंह

शिमला- 03 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करती भी है। भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है। अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में था। इसे पूरा करना हमारा ध्येय था और इस संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पूरा किया। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भी भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए जाने वाले प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ वीर भूमि है और यहां के वीर सैनिकों की बदौलत आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को विशेष अहमियत दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजेपयी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल के लिए भावनात्मक लगाव है। मोदी हिमाचल को खास अहमियत देते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जो कि इस प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा कथनी और करनी में यकीन रखती है और जो भी चुनावी घोषणा पत्र में वायदे किए जाएंगे, उन्हें भाजपा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास को रफ्तार दी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की धाक बढ़ी है। इससे पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कोई बात रखता था, तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल प्रबंधन और व्यवस्थाओं की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जमकर तारीफ की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button