
भागलपुर:-13 लाख 30 हज़ार रुपये लूट का बैंक कर्मी ने ही रचा था षड्यंत्र
भागलपुर-24 फरवरी। नवगछिया पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उसने 48 घंटे के भीतर 13 लाख 30 हजार रुपए बैंक लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूट कांड के मास्टरमाइंड बैंक कर्मी कैशियर रेशम चौधरी सहित तीन अपराधियों को लूटे गए सभी रुपयों यानी 13 लाख 30 हजार के साथ धर दबोचा।
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 22 फरवरी को रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर एचडीएफसी बैंक के कर्मी रेशम चौधरी अपने सहकर्मी के साथ एचडीएफसी बैंक नवगछिया से कुरसेला जा रहा था। इस दौरान कर्मी रेशम चौधरी ने ही घटना को अंजाम दिया था। सभी पैसा भी रिकवर कर लिए गए हैं। घटना में शामिल एचडीएफसी के कर्मी रेशम चौधरी के साथ-साथ उसका सहयोगी सुजीत कुमार भी इसमें शामिल था। रेशम चौधरी ने उस पैसे को नवगछिया बाजार स्थित कपड़ा के दुकान में खपाने की नीयत से छुपा दिया था। और लूट की झूठी रिपोर्ट रंगरा थाना में दर्ज कराई थी।



