बिहार

भागलपुर में दिनदहाड़े डकैती, डेढ़ लाख नगद और 9 लाख के जेवर की हुई डकैती

भागलपुर- 21 मार्च। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के गुरुनानकपुरा कॉलोनी में मंगलवार को सेवानिवृत्त मार्केटिंग ऑफिसर सुभाष चंद्र झा के घर में डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है है।

दोपहर 12 बजे दिन में तीन डकैतों ने घर में प्रवेश किया और पहले उनकी पत्नी का मुंह दाबकर धमकाया कि अगर हल्ला करोगी तो तुम्हारे पति को गोली मार देंगे। उसके बाद उनके पति और महिला को डकैतों के द्वारा पीटा गया। उसके बाद डेढ़ लाख रुपए कैश और नौ लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। जाने के क्रम में डकैतों ने पति और पत्नी को बांध भी दिया था। वहीं डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामी के द्वारा आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने थाने को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button