
बिहार
भागलपुर ब्लास्ट पर पीएम ने सीएम से की बात, जताया दुख
पटना- 04 मार्च। भागलपुर जिले में हुई ब्लास्ट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने पूरे घटना की जानकारी ली और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने आज एक ट्वीट कर दी है।
पीएम मोदी ने आज सुबह 11:25 बजे ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।



